RANCHI : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के अंतर्गत आने वाले रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। वहीं कई ट्रेनों के टाइम टेबल में भी परिवर्तन किया गया है। जिसका शेड्यूल रेलवे ने जारी कर दिया है।
ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत गया स्टेशन पर विकास कार्य हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट- हटिया एक्सप्रेस 16.05.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग पूर्णिया कोर्ट, पटना, गया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बख्तियारपुर लिंक, करनौती, राजगीर, तिलैया, पैमार, बन्धुआ होकर चलेगी।
ट्रेन संख्या 18626 हटिया- पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 16.05.2026 तक अपने निर्धारित मार्ग गया, पटना, पूर्णिया कोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बन्धुआ, पैमार, तिलैया, राजगीर, करनौती, बख्तियारपुर लिंक होकर चलेगी।
ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के अंतर्गत रुप्सा यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 3 ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है।
ट्रेन संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल- पुरी नीलांचल एक्सप्रेस (वाया मुरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 12.05.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 90 मिनट विलंब से आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (वाया – मुरी) यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.05.2026 एवं 15.05.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 60 मिनट विलंब से भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस (वाया मुरी), यात्रा प्रारंभ दिनांक 16.05.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 120 मिनट विलंब से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी।

