Home » Jamshedpur Crime: बिष्टुपुर में बदमाशों का आतंक, JRD के पास सोने की चेन लूट कर फरार

Jamshedpur Crime: बिष्टुपुर में बदमाशों का आतंक, JRD के पास सोने की चेन लूट कर फरार

यहां मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों को अब तक पकड़ नहीं पाई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
bistupur chain snatching
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले ही धतकीडीह में गामा होटल संचालक पर फायरिंग हुई थी और अब बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए जेआरडी स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास सोने की चेन की लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

यहां मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस फरार बदमाशों को अब तक पकड़ नहीं पाई है। चेन छिनतई की यह घटना सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू लेआउट सीताराम डेरा के रहने वाले रिंकू ओझा के साथ हुई है। रिंकू ओझा किसी काम से जेआरडी स्टेडियम की तरफ गए थे।

उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने सोने की चेन और लॉकेट लूटने की कोशिश की। रिंकू ओझा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर जान लेवा हमला कर दिया और मारपीट की कोशिश की। इसके बाद बदमाश सोने की चेन और लॉकेट लूट कर फरार हो गए। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also Jamshedpur Water Crisis : 11 साल से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात, बूंद-बूंद को तरस रहे 2.25 लाख लोग

Related Articles