Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के जेम्को में जमीन के विवाद में बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के जेम्को में जमीन के विवाद में बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Jamshedpur Crime : आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि, पता लगाया जा सके कि किन बदमाशों ने फायरिंग की।

by Mujtaba Haider Rizvi
aerial firing incident linked to land dispute in Jemco area of Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जेम्को के मिश्रा बागान में जमीन के विवाद में फायरिंग हुई है। इलाके के लोगों का कहना है कि बदमाशों ने लगभग तीन राउंड फायरिंग की है। घटना शुक्रवार की रात 8:00 बजे की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि, पता लगाया जा सके कि किन बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि इलाके में एक प्लाट को लेकर दो गुटों में तनातनी चल रही है। इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। जल्दी ही आरोपियों का पता लगाकर। उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Read Also: Kolhan University : स्नातक सेमेस्टर-1 का एग्जाम 15 जुलाई से, छह महीने की देरी से होने जा रही परीक्षा, 20 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Comment