Home » Jharkhand Accident: गिरीडीह में ट्रक ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, चार की मौत; पलामू में बाराती बस में दौड़ा करंट

Jharkhand Accident: गिरीडीह में ट्रक ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, चार की मौत; पलामू में बाराती बस में दौड़ा करंट

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरीडीह/ पलामू। गिरिडीह जिले में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप 11 हजार वोल्टेज तार से बस सट गई। करंट लगने से 4 सवारी झुलस गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के पुराने जीटी रोड पर मुख्य बाजार में शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी तीन गाड़ियों में टक्कर मार दी।

निमियाघाट थाना अधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में से दो को निजी अस्पताल ले जाया गया है। जबकि पांच अन्य लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे सड़क से गुजर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बाजार में काफी भीड़ थी, जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए।

करंट से चार बाराती झुलसे

उधर पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया समीप 11 हजार वोल्टेज तार के संपर्क में एक बस आ गई। इसमें सवार 4 लोग झुलस गए हैं। बताया जाता है कि बस पाटन थाना क्षेत्र मालगाड़ा से बारात लेकर रिमी रामपुर लावालौंग जा रही थी। इसी क्रम में पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया समीप 11 हजार वोल्टेज तार की चपेट में आ गई।

सभी घायल बाराती बस के ऊपर सवार थे। घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें PMCH मेदिनीनगर रेफर कर दिया है। घायलों में प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव एवं बिनोद कुमार यादव हैं।

Read Also: Delhi Terror Plot : दिल्ली दहलाने की थी साजिश, मंदिर से मिलिट्री कैंप तक ISI के निशाने पर, 9 आतंकी दबोचे गए

Related Articles

Leave a Comment