Jamshedpur : जुगसलाई से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कपाली के रहने वाले युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कपाली के हाशमी मोहल्ला का रहने वाला साहिल किशोरी के लगातार संपर्क में था और 3 मई को घर पर कोई नहीं था। किशोरी अकेली थी। युवक आया और किशोरी का अपहरण कर ले कर चला गया है।
किशोरी के परिजनों के आवेदन पर यह FIR दर्ज हुई है। FIR दर्ज कर रविवार को पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक किशोरी को जबरदस्ती पकड़ कर एक होटल में ले जाकर वहां रेप किया गया। किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी गई। उसका सारा जेवरात और उसके पास मौजूद नकदी छीन लिए गए। बताया जा रहा है कि जुगसलाई इलाके में इन दिनों महिलाओं के प्रति अपराध तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस इस पर लगाम नहीं कस पा रही है।
Read also Jamshedpur Fraud : सोनारी में गहने साफ करने का झांसा देकर ठग पार कर ले गए वृद्ध दंपती की अंगूठियां

