Home » Jamshedpur News: कदमा में दिव्यांग बच्चे को छोड़कर चली गई मां, सड़क किनारे बिलखता रहा मासूम

Jamshedpur News: कदमा में दिव्यांग बच्चे को छोड़कर चली गई मां, सड़क किनारे बिलखता रहा मासूम

by Mujtaba Haider Rizvi
kadma mother
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में कदमा थना क्षेत्र के फार्म एरिया में एक मां अपने विकलांग बच्चे को लावारिस हालत में सड़क किनारे छोड़ कर चली गई। बताया जा रहा है कि जब काफी देर तक महिला नहीं आई तो इलाके के लोग बच्चे के पास जुट गए। घटना की जानकारी कदमा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को थाने ले गई है।

कदमा थाना पुलिस का कहना है कि वह जिले के किसी अच्छी संस्था और एनजीओ से संपर्क कर रही है। ताकि बच्चे का पालन-पोषण के लिए उसके सुपुर्द किया जा सके।

बच्चा मां को याद कर रोया तो नम हो गईं कई आंखें

इलाके के लोगों का कहना है कि यह काफी संवेदनशीलता का मामला है। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। माना जा रहा है कि बच्चे के दिव्यांग होने की वजह से उसे इस तरह लावारिस छोड़ गया है। बच्चे की हालत देख लोगों को तरस आ रहा था। काफी देर तक धूप में रहने की वजह से बच्चा प्यासा था। वह पानी मांग रहा था। लोगों ने उसे पानी पिलाया। खाने के लिए बिस्किट आदि दिए।

पुलिस कर रही बच्चे की मां की तलाश

बच्चा मां को याद कर जब रोने लगा तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस का कहना है कि बच्चे को किसी अच्छी संस्था के सुपुर्द करने के साथ ही मां की तलाश भी की जा रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि मां का पता लगाया जा सके। कदमा थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इस बच्चे की मां के बारे में जानकारी है तो वह फौरन कदमा थाना पुलिस से संपर्क करे। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मां के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी है। ताकि, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म, लग रही लंबी कतार

Related Articles

Leave a Comment