Home » RANCHI NEWS: डोरंडा में बंद घर को निशाना बनाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए लाखों के जेवर बरामद

RANCHI NEWS: डोरंडा में बंद घर को निशाना बनाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए लाखों के जेवर बरामद

पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और कई मोबाइल फोन बरामद किए

by Vivek Sharma
बंद घर में चोरी करने वाले 7 गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची पुलिस ने डोरंडा थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई डोरंडा थाना कांड संख्या 121/26 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 8 मई को बाजपेयी पथ स्थित एक बंद घर में अज्ञात अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और 50 हजार रुपये नकद की चोरी की थी।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान नवदीप, सारफ उर्फ शाहरुख, सिवाज, जेद, सैफ उर्फ सैम और कैफ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ चोरी के जेवरों को गलाकर बेच दिया गया था।

पुलिस के अनुसार कुल 21.6 ग्राम सोना और 219.48 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। जब्त सामान की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस चोरी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment