Home » Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें…गर्मी की छुट्टियों में शुरू होने जा रही एक और स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Indian Railways: यात्रीगण ध्यान दें…गर्मी की छुट्टियों में शुरू होने जा रही एक और स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद। गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोमती नगर और खुर्दा रोड के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन गया, वाराणसी, जौनपुर और गोरखपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। झारखंड के यात्रियों के लिए इसमें गोमो और भोजूडीह स्टेशन पर ठहराव की सुविधा दी गई है। इससे धनबाद, बोकारो और आसपास के इलाकों के लोगों को यात्रा में आसानी होगी।

05064 गोमती नगर-खुर्दा रोड स्पेशल ट्रेन 28 मई से 18 जून तक प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 6:55 बजे गोमती नगर से रवाना होगी। देर रात गोरखपुर पहुंचने के बाद अगले दिन दोपहर 1:25 बजे गोमो और 2:30 बजे भोजूडीह पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन भुवनेश्वर होते हुए रात 2:25 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।

वहीं वापसी दिशा में 05063 खुर्दा रोड-गोमती नगर स्पेशल ट्रेन 30 मई से 20 जून तक हर शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 12:45 बजे खुर्दा रोड से खुलेगी और रास्ते में भुवनेश्वर, भोजूडीह और गोमो होते हुए अगले दिन रात 8 बजे गोमती नगर पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि इस ट्रेन से ओडिशा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासतौर पर पुरी जाने वाले यात्री खुर्दा रोड पहुंचकर अन्य ट्रेनों के जरिए आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

Read Also: Hazaribagh DC ने बच्चों से पूछे उनके सपने एवं लक्ष्य; दिए सफलता के मंत्र

Related Articles