Home » RANCHI NEWS: अस्पतालों में अव्यवस्था व मरीजों की मौत पर बीजेपी ने सरकार को घेरा, प्रवक्ता बोले-आईसीयू में है स्वास्थ्य विभाग

RANCHI NEWS: अस्पतालों में अव्यवस्था व मरीजों की मौत पर बीजेपी ने सरकार को घेरा, प्रवक्ता बोले-आईसीयू में है स्वास्थ्य विभाग

राज्य के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं तय मानकों से काफी पीछे

by Vivek Sharma
BJP-flag
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह बदहाल बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग खुद आईसीयू में पहुंच चुका है और उसे पहले अपने इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय द्वारा झारखंड स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए पत्र में विभाग की कई कमियों और नाकामियों की ओर इशारा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं तय मानकों से काफी पीछे हैं और मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवा घोटाले, डॉक्टरों की भारी कमी, इलाज का अभाव और लगातार हो रही मौतें राज्य सरकार की विफलता को उजागर करती हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर में मोबाइल की रोशनी में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत की घटना को उन्होंने बेहद दुखद और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अस्पतालों में न पर्याप्त बिजली है, न डॉक्टर और न ही जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग लगातार विवादों और कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चा में है। दवा खरीद, आउटसोर्सिंग, टेंडर प्रक्रिया और आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने रांची सदर अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को पूरी दवा नहीं देने और कालाबाजारी की शिकायतों की जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो भाजपा राज्यभर में आंदोलन करेगी।

READ ALSO: Ramgarh News: रामगढ़ सिविल कोर्ट पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन, न्यायिक व्यवस्था की समीक्षा

Related Articles

Leave a Comment