Home » Palamu Accident : पलामू में तेज रफ्तार बस से गिरने से युवक की मौत, तबीयत खराब होने पर गेट पर पहुंच गया था युवक

Palamu Accident : पलामू में तेज रफ्तार बस से गिरने से युवक की मौत, तबीयत खराब होने पर गेट पर पहुंच गया था युवक

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने सबको समझा बुझा कर जाम खत्म कराया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 98 पर एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। यह सड़क दुर्घटना सीलदाग गांव के बांकी नदी पुल के पास सोमवार को हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। पुलिस ने सबको समझा बुझा कर जाम खत्म कराया है।

बताते हैं कि मृतक नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के जमुआ बिशुनपुर का रहने वाला जितेंद्र भुइयां है। वह डाल्टेनगंज से छतरपुर की तरफ एक यात्री बस से जा रहा था। बताते हैं कि यात्रा के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वह गेट पर आकर खड़ा हो गया। इसी बीच अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार बस से नीचे सड़क पर गिर गया। बताते हैं कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

फरार बस चालक का पता लगाने में जुटी पुलिस

इस दुर्घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। इससे आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस का कहना है कि फरार बस चालक की पहचान की जा रही है। बस चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। बस को भी जब्त कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment