Home » Jamshedpur Education: महिला विवि के हाॅस्टल में किसी भी प्रकार का नशा सेवन वर्जित, पार्टियाें पर भी लगी राेक

Jamshedpur Education: महिला विवि के हाॅस्टल में किसी भी प्रकार का नशा सेवन वर्जित, पार्टियाें पर भी लगी राेक

वीमेंस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के लिए नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है।

by Dr. Brajesh Mishra
Jamshedpur Women's University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : वीमेंस यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के लिए नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है। नए नियमों के तहत, हॉस्टल में केवल वही छात्राएं प्रवेश ले सकेंगी जो विश्वविद्यालय में नियमित (बोनाफाइड) छात्रा के रूप में नामांकित होंगी।

इसके अलावा, रात 10 बजे के बाद हॉस्टल परिसर में किसी भी प्रकार के शोर-शराबे या हंगामे पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन नियमों का उद्देश्य हॉस्टल में अनुशासन बनाए रखना और पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है। साथ ही, वाई-फाई सुविधा के उपयोग को भी नियंत्रित किया गया है। छात्राओं को इंटरनेट का सीमित और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके दुरुपयोग की स्थिति में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्रग्स, धूम्रपान और शराब का सेवन कैंपस और हॉस्टल दोनों ही जगहों पर सख्त वर्जित रहेगा।अब हास्टल में नहीं होगी किसी प्रकार की पार्टीजारी निर्देशों के अनुसार, हॉस्टल परिसर में किसी भी प्रकार की पार्टी आयोजित करने या उपद्रव मचाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन का कहना है कि इन नियमों का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए सुरक्षित, शांत और अध्ययन के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित छात्राओं के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने सभी छात्राओं से अपील की है कि वे इन निर्देशों का पालन करें और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाए रखने में सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Comment