Home » Ranchi News: JBVNL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

Ranchi News: JBVNL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

निगम ने आरडीएसएस से जुड़े सभी कार्यों को शहरी परियोजना शाखा के अधीन कर दिया है।सह प्रभारी महाप्रबंधक स्तर पर भी बदलाव किया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। इस फेरबदल में महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता स्तर के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।निगम मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार, महाप्रबंधक (एसटीएन) प्रभाकर झा को उनके मौजूदा कार्यों के साथ महाप्रबंधक (डीएन) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, महाप्रबंधक (आईटी) नंदकिशोर कुमार को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई है।इसी क्रम में महाप्रबंधक (शहरी परियोजना) राजेश कुमार को महाप्रबंधक (आईटी) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निगम ने आरडीएसएस से जुड़े सभी कार्यों को शहरी परियोजना शाखा के अधीन कर दिया है।सह प्रभारी महाप्रबंधक स्तर पर भी बदलाव किया गया है।

सह प्रभारी महाप्रबंधक (क्रय एवं भंडार) रंजीत झा को महाप्रबंधक (मॉनिटरिंग) के साथ संबद्ध किया गया है।उधर, उप महाप्रबंधक (राजस्व) सीतामणि सिंह को उच्च महाप्रबंधक (स्टोर एंड टीआरडब्ल्यू) के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं, उप महाप्रबंधक (सिस्टम ऑपरेशन एंड वर्क्स) दीपक कुमार को महाप्रबंधक (राजस्व) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।इसके अलावा विद्युत अधीक्षण अभियंता सर्वानंद कुमार कश्यप को महाप्रबंधक (ग्रामीण परियोजना)-1 के पद पर नियुक्त किया गया है।

पवन कुमार मिश्र को उप महाप्रबंधक (सिस्टम ऑपरेशन एंड वर्क्स) बनाया गया है। वहीं, अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव का स्थानांतरण गिरिडीह से देवघर कर दिया गया है।इस प्रशासनिक बदलाव को निगम के कार्यों में बेहतर समन्वय, परियोजनाओं की निगरानी और बिजली वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा

Related Articles

Leave a Comment