Home » Dhanbad News : धनबाद के चौधरी स्वीट्स में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Dhanbad News : धनबाद के चौधरी स्वीट्स में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि चौधरी स्वीट्स के मालिक आग लगने का सही कारण नहीं बता रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
dhanbad sweets
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय गुरुद्वारा के सामने चौधरी स्वीट्स में बुधवार को अचानक भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वरना, आज अन्य दुकानों में बिकती थी। दुकान संचालक का कहना है कि लगभग ₹5 लाख का नुकसान हुआ है। शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। ऐसा बताया जा रहा है।

कारण को लेकर तरह तरह की बातें

दुकान में रखा सारा सामान जल गया है। इलाके के लोगों का आरोप है कि चौधरी स्वीट्स के मालिक आग लगने का सही कारण नहीं बता रहे हैं। उनका कहना है की दुकान में तेल गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर लीक हो गया और इसके बाद आग लगी। दुकान के बाहर अवैध रूप से बड़े-बड़े चूल्हे लगाए जाते हैं। लोगों का कहना है कि दुकान के ऊपर बुजुर्ग दंपति रहते हैं। आग ज्यादा फैलती है तो उनको भी नुकसान हो सकता था।

Read also Jamshedpur Crime : गोलमुरी में देर रात फायरिंग से दहशत, कार पर चली गोली; 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Related Articles

Leave a Comment