रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया है कि राज्य में विकास योजनाओं को प्राथमिकता से क्रियान्वयन किया जाए। आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके प्रति गंभीर रहें। विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनाए रखते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
वे बुधवार को अपने कांके रोड के मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता से विकास योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। लेकिन इस दौरान राज्य के विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर चर्चा भी की गई।
कई योजनाओं की स्थिति पर की चर्चा
मुलाकात के दौरान आयुक्त ने प्रमंडल क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों की प्रगति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इसके साथ ही क्षेत्र में आधारभूत संरचना, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा की।
आयुक्त ने मुख्यमंत्री को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के विभिन्न जिलों में संचालित योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
Read Also: JTDC Tourism: झारखंड का अनोखा टूरिज्म, जहां के लिए होती है एडवांस बुकिंग; पालन करना होता गाइडलाइंस

