Home » West Singhbhum News : मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

West Singhbhum News : मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

West Singhbhum News : बारिश से बचने के लिए मंगल सिंह चांपिया एक इमली के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और सीधे इमली के पेड़ पर गिरी।

by Rajeshwar Pandey
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान इपिल सिंगिंल गांव निवासी 40 वर्षीय मंगल सिंह चांपिया के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल गरज रहे थे और बिजली भी कड़क रही थी। बारिश से बचने के लिए मंगल सिंह चांपिया एक इमली के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी समय अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और सीधे इमली के पेड़ पर गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से मंगल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें घटनास्थल से उठाया और सदर अस्पताल चाईबासा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे मंगल सिंह

परिजनों ने बताया कि दोपहर में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए मंगल सिंह पेड़ के नीचे रुके थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आंधी पानी में पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आंधी तूफान के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों। वज्रपात से बचाव के लिए सुरक्षित स्थान पर रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में वज्रपात से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जागरूकता जरूरी है।

Read Also: Amit Shah Statement Row : अमित शाह के बयान से आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है : CONGRESS

Related Articles

Leave a Comment