Home » West Singhbhum News : NH-75 ई पर छोटा हाथी पर पेड़ गिरा, तीन घायल; रांची-चाईबासा रोड पर लगे जाम में फंसे विधायक

West Singhbhum News : NH-75 ई पर छोटा हाथी पर पेड़ गिरा, तीन घायल; रांची-चाईबासा रोड पर लगे जाम में फंसे विधायक

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में तेज आंधी-बारिश का कहर: सैकड़ों पेड़ धराशायी, घरों की छतें उड़ीं, बिजली-जल आपूर्ति ठप

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Weather Effect
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज आंधी के कारण रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर बड़ा हादसा टल गया। बंदगांव थाना क्षेत्र में हेसाडीह और कुंदुरुगुटु के बीच एक छोटा हाथी यात्री वाहन पर विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन चार यात्री घायल हो गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार बुधवार

दोपहर अचानक मौसम बदल गया और तेज आंधी पानी शुरू हो गई। इसी दौरान कराईकेला से बंदगांव की ओर एक छोटा हाथी सवारी गाड़ी यात्रियों को लेकर जा रही थी।

घायलों को ले जाया गया उप स्वास्थ्य केंद्र

इसी दोरान हेसाडीह-कुंदुरुगुटु के बीच सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ तेज आंधी में उखड़कर चलती गाड़ी पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि गाड़ी में ज्यादा यात्री नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में चालक समेत तीन से चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत बंदगांव उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

डेढ़ घंटे तक जाम, विधायक भी फंसे

पेड़ गिरने से एनएच-75 ई पूरी तरह जाम हो गया। विशाल पेड़ सड़क पर आ जाने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंह सिंकू, बंदगांव बीडीओ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और सैकड़ों यात्री वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही बंदगांव थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने एनएच किनारे सूखे और कमजोर पेड़ों को चिन्हित कर हटाने की काम नहीं होने के कारण आंधी पानी में ऐसे हादसों होते हैं। प्रशासन किस तत्काल चिन्हित कर हटाए।

जिले भर में रहा आंधी तूफान का असर

बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा, बड़ाजामदा, बंदगांव, मनोहरपुर और पूरे सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और 60 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तूफानी हवाओं से इलाके में अफरा तफरी मच गई।

किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में जनजीवन अस्त व्यस्त

तेज आंधी के कारण किरीबुरू और मेघाहातुबुरु की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह पेड़ और डालियां गिर गईं। सीजीएम आवास, डीएसपी ऑफिस, मीना बाजार, मेघा निकुंज पार्क, न्यू कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर रोड और सीआईएसएफ मैदान के सामने बड़े पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा।
कई मकानों और दुकानों की टीन शीट उड़ गई। ठेकेदार बीरेन्द्र मिश्रा के तीन कमरों की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मेन मार्केट के दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ। कई गुमटियां पलट गईं और सामान बारिश में भीगकर खराब हो गया। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से दोनों शहरों में बिजली व्यवस्था ठप हो गई। चर्च हाटिंग क्षेत्र में मोबाइल टावर गिरने से नेटवर्क भी बाधित हुआ।

मझगांव-कुमारडुंगी में ब्लैकआउट

मझगांव प्रखंड में आंधी-बारिश ने फिर तबाही मचाई। बीते दिनों की क्षति से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि बुधवार को फिर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सबसे अधिक नुकसान मझगांव और कुमारडुंगी इलाके में हुआ। मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर पड़सा चौक के पास 11 केवी लाइन के तीन बिजली पोल पर विशाल पेड़ गिर गया। खंभे धराशायी होने से आवागमन बंद हो गया। दर्जनों पेड़ गिरने के साथ बिजली का खंभा, जलमीनार, घर और चर्च की एजबेस्टस की छत क्षतिग्रस्त हो गई। पूरा क्षेत्र ब्लैकआउट की चपेट में है।

मनोहरपुर में जल संकट, चर्च की छत उड़ी

मनोहरपुर प्रखंड में आंधी से पेड़, बिजली के खंभे, जलमीनार और घरों की एजबेस्टस उड़ गई। जोजोगुटू गांव में जलमीनार का सोलर पैनल गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लगभग, 30 परिवारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया। घाघरा मुख्य मार्ग पर डोगांकाटा के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गई और बिजली के तार भी टूट गए। जोजोगुटू गांव के बिजय सिरका का घर आंधी से उखड़ गया। महुलडिया और जोजोगुटू में दर्जनों बिजली के खंभे टूट गए। महुलडिया के सीएनआई चर्च की एजबेस्टस पूरी तरह उड़ गई।

आंधी पानी के कारण पूरे जिले में बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रशासन राहत कार्य में जुटा है, लेकिन, नुकसान काफी व्यापक बताया जा रहा है। जिन घरों की छतें उड़ीं, वहां बारिश का पानी घुसने से अनाज और सामान खराब हो गया। बिजली विभाग की टीमें बहाली में लगी हैं।

Read Also: West Singhbhum News : मंझारी में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, गांव में मातम

Related Articles

Leave a Comment