Home » Seraikela News : आदित्यपुर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग

Seraikela News : आदित्यपुर में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से लॉजिस्टिक कंटेनर में लगी भीषण आग

तब तक ड्राइवर बुरी तरह करेंट की चपेट में आने से झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
adityapur hightension wire fire
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर में आरआईटी थाना क्षेत्र में एक लॉजिस्टिक कंटेनर में आग लग गई है। आग हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से लगी है। बताया जा रहा है कि पम्मी धर्म कांटा के पास यह वारदात हुई है। लॉजिस्टिक कंटेनर धर्म कांटा में वजन कराने जा रहा था। तभी कंटेनर का ऊपरी हिस्सा सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से टच हो गया। इसके बाद कंटेनर में आग लग गई। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह कंटेनर के अंदर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला।

तब तक ड्राइवर बुरी तरह करेंट की चपेट में आने से झुलस चुका था। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह पर आग पर काबू पाया। तब तक कंटेनर का बड़ा हिस्सा जल चुका था। सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर कंटेनर में आग कैसे लगी। ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read also बोकारो स्टील प्लांट : सोवियत यूनियन और भारत की दोस्ती की औद्योगिक गाथा

Related Articles

Leave a Comment