Home » B.Ed Joint Entrance Exam 2026 : बीएड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 : डीसी मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

B.Ed Joint Entrance Exam 2026 : बीएड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 : डीसी मनीष कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

by Rajeshwar Pandey
B.Ed Joint Entrance Exam 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : बीएड., एमएड., बीपीएड. संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा के दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मांगीलाल रुंगटा प्लस टू उच्च विद्यालय और पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों में प्रकाश व्यवस्था, पंखों की उपलब्धता, पेयजल और परीक्षार्थियों के सामान रखने की व्यवस्था देखी। उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

पारदर्शिता पर दिया जोर

डीसी मनीष कुमार ने केंद्राधीक्षकों और शिक्षकों से कहा कि परीक्षा का संचालन पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि कदाचार मुक्त परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना जरूरी है।

अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोपनीय प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया की भी जानकारी ली।

सैकड़ों परीक्षार्थी हुए शामिल

जिले के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को बीएड., एमएड और बीपीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की थीं। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। उपायुक्त के निरीक्षण से केंद्राधीक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश मिले और व्यवस्थाएं और चुस्त हुईं।

Read Also- Jharkhand Rajyasabha Election: दूसरी सीट पर बढ़ी सियासी खींचतान, माले ने दावा पेश कर तैयार किया नया समीकरण

Related Articles

Leave a Comment