Home » Ranchi News: रांची ने रामगढ़ को हराकर जीता जूनियर बालिका खो-खो का राज्य खिताब

Ranchi News: रांची ने रामगढ़ को हराकर जीता जूनियर बालिका खो-खो का राज्य खिताब

जामताड़ा में संपन्न हुई 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता, राज्य भर के 16 जिलों की 300 प्रतिभागियों ने लिया भाग, गांधी मैदान में तीन दिन तक चला रोमांच, रांची ने जीती राज्य खो-खो प्रतियोगिता

by Vivek Sharma
जामताड़ा में आयोजित जूनियर बालिका खो-खो राज्य प्रतियोगिता में रांची ने रामगढ़ को हराकर खिताब जीता। 16 जिलों की टीमों ने लिया भाग।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : जामताड़ा शहर के गांधी मैदान में 29 मई से आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि रामगढ़ की उपविजेता बनीं। इससे पहले सुबह में चार टीमों रांची, रामगढ़, जामताड़ा व खूंटी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रांची व रामगढ़ की टीम ने फाइनल मुकाबला खेला। तीसरे स्थान पर खूंटी व चौथे स्थान पर जामताड़ा की टीम रही है। विजेता व उपविजेता टीम को चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट चेंजर रोशनी खालको, बेस्ट रनर अंजनी कुमारी और बेस्ट प्लेयर शीतल कुजूर रही है। तीनों को कप देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी नीलम कुजूर, साइबर डीएसपी अमित कुमार थे।

जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने दोनों अतिथियों का शाल व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। डीएसपी नीलम कुजूर ने कहा कि खेलों से उनका विशेष लगाव रहा है। खेलकूद बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जामताड़ा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। वहीं साइबर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की खेल संबंधी आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलती है। इस प्रतियोगिता में झारखंड के 16 जिलों की टीमों सहित खिलाड़ियों, अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को मिलाकर लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से किया गया।

फाइनल मुकाबले में रांची ने रामगढ़ को दो अंकों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में खूंटी ने आल स्पोर्ट्स एकेडमी जामताड़ा को 13 अंकों से हराया। प्रतियोगिता में रांची प्रथम, रामगढ़ द्वितीय तथा खूंटी एवं जामताड़ा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। राज्य खो-खो संघ के सचिव संतोष प्रसाद ने कहा कि जिला प्रशासन, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय तथा जिला खो-खो संघ के संयुक्त प्रयासों से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। इस अवसर पर राज्य खो-खो संघ के सचिव संतोष कुमार, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, थाना प्रभारी मनोज महतो, जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. संजीव कुमार, सादिक अंसारी, ताकिब अंसारी, नंदन सिंह, चंचल राय, दीनबंधु सिंह, भूपेश गुप्ता, डीडी भंडारी, गौरव जोशी, सलिल कुमार, आकाश साव, दीपक रजक, गौरव कुमार, तपन राउत उपस्थित थे।

READ ALSO : RANCHI NEWS: स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर छोड़कर मौज कर रही झामुमो सरकार, जानें किसने लगाया ये आरोप

Related Articles

Leave a Comment