Home » Jamshedpur News: डुमरिया में होरगाड़ा पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक और खलासी सुरक्षित

Jamshedpur News: डुमरिया में होरगाड़ा पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक और खलासी सुरक्षित

ट्रक तेज गति से डुमरिया की ओर जा रहा था। होरगाड़ा पुलिया के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा।

by Mujtaba Haider Rizvi
dumaria accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। डुमरिया-कोवाली मुख्य मार्ग पर बादलगोड़ा और बोमरो गांव के बीच स्थित होरगाड़ा पुलिया के समीप लोहे की पाइप लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

गौरतलब है कि ट्रक तेज गति से डुमरिया की ओर जा रहा था। होरगाड़ा पुलिया के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पुल के नीचे जा गिरा। दुर्घटना के समय ट्रक में चालक और खलासी मौजूद थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से चालक तथा खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ट्रक के पुल के नीचे गिरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

सड़क खराब होने की वजह से हुआ हादसा

ग्रामीणों का कहना है कि डुमरिया-कोवाली सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने और जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खराब सड़क के कारण इस मार्ग पर दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Read also Ead E Ghadir : 18 जिलहिज्जा को होगी ईद-ए-गदीर की धूम, इसी दिन हुआ था हजरत अली की इमामत का ऐलान

Related Articles

Leave a Comment