Home » Gumla News : चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Gumla News : चॉकलेट का लालच देकर बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सदर अस्पताल में चल रहा है पीड़ित बच्ची का इलाज, कर्नाटक में नौकरी करता है बच्ची का पिता

by Mujtaba Haider Rizvi
Gumla Minor Girl Assault Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : गुमला जिले के सिसई प्रखंड स्थित पुसो थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। यहां 18 वर्षीय युवक ने ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची को चॉकलेट का लालच देने के बाद उसे युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना को अंजाम देने के बाद जब बच्ची की हालत बिगड़ने लगी, तो वह खुद ही उसे वापस उसके घर ले गया।
परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। महिला अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले बुढ़ी कर्मा का त्योहार मनाने के लिए गांव आई थी।

चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था युवक

पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार की रात को आरोपी घर आया और उसकी बच्ची से दुलार करने लगा। फिर बोला कि इसे चॉकलेट दिलाने ले जा रहे हैं। आरोप है कि चॉकलेट दिलाने का बहाना कर वह बच्ची को खेतों की तरफ सुनसान इलाके में ले गया और वहां उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची बेहोश हो गई थी।

नशे की हालत में अंजाम दी घटना

बताया जा रहा है कि आरोपी लहूलुहान हालत में बच्ची को लेकर घर आया। मां बच्ची की हालत देख कर परेशान हो गई। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी वहां जुट गए। सबने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। इसके बाद युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

वर्जन

“बच्ची को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कार्रवाई के लिए उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि घटनास्थल से सबूत भी जुटाए जा रहे हैं.” – सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस उपाधीक्षक

Read Also: Dhanbad News : धनबाद में थमे ’10 मिनट्स डिलीवरी’ के पहिए

Related Articles

Leave a Comment