जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-30 और यूजी वोकेशनल सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून कर दी गई है, जो पहले 12 जून थी। इच्छुक छात्राएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम मेधा सूची 24 जून को प्रकाशित होगी। इसके बाद 24 जून से 2 जुलाई तक प्रमाणपत्र सत्यापन और 29 जून से 6 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। द्वितीय मेधा सूची 7 जुलाई को जारी होगी, जबकि तृतीय सूची 18 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। दोनों सूचियों के लिए सत्यापन और नामांकन की तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
नवनामांकित छात्राओं के लिए 1 अगस्त को ओरिएंटेशन आयोजित होगा, जबकि कक्षाओं का संचालन 3 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियों की तालिका
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 22 जून
- प्रथम मेधा सूची का प्रकाशन : 24 जून
- प्रथम सूची के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन : 24 जून से 02 जुलाई
- प्रथम सूची का नामांकन (शुल्क भुगतान) : 29 जून से 06 जुलाई
- द्वितीय मेधा सूची का प्रकाशन : 07 जुलाई
- द्वितीय सूची के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन : 07 जुलाई से 11 जुलाई
- द्वितीय सूची का नामांकन (शुल्क भुगतान) : 10 जुलाई से 17 जुलाई
- तृतीय मेधा सूची का प्रकाशन : 18 जुलाई
- तृतीय सूची के लिए प्रमाणपत्र सत्यापन : 18 जुलाई से 24 जुलाई
- तृतीय सूची का नामांकन (शुल्क भुगतान) : 21 जुलाई से 27 जुलाई
- नवनामांकित छात्राओं का ओरिएंटेशन : 01 अगस्त
- कक्षाओं का संचालन (कमेंसमेंट) : 03 अगस्त
Read Also: Jamshedpur Education News : जुगसलाई में जल्द शुरू होगा कॉलेज, सीनेट में उठा था मामला

