Home » Chaibasa Murder Case : उपमुखिया हत्याकांड में गुईगांव में आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार

Chaibasa Murder Case : उपमुखिया हत्याकांड में गुईगांव में आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार

किसी भी सामाजिक या सामूहिक कार्यक्रम में नहीं किया जाएगा आमंत्रित

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Deputy Mukhiya Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

  • अगर किसी ने आरोपी के परिवार को बुलाया तो वह भी हो जाएगा बहिष्कृत
  • ग्रामीणों ने बैठक के बाद किया बॉयकॉट का एलान, तत्काल प्रभाव से लागू

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में सोमवार को ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें सैकड़ों महिला और पुरुष शामिल हुए। बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से उपमुखिया संजय बोयपाई की हत्या के मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बीजू चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने तय किया कि गांव में आयोजित किसी भी सामूहिक या सामाजिक कार्यक्रम में हत्या के आरोपी बीजू चौधरी के परिवार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यदि गांव का कोई परिवार आरोपी के परिजनों को सहयोग करता है या अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में बुलाता है, तो उसके खिलाफ भी ग्रामसभा द्वारा कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में आरोपी परिवार के खिलाफ विरोध जताया और सामाजिक बहिष्कार के नारे लगाए।

इस निर्णय का उपमुखिया की पत्नी मरियम बोयपाई, बेटा आकाश बोयपाई, भाई मनोज बोयपाई, शिबू बोयपाई, सालुका बोयपाई, रामराई बोयपाई, विजय सिंह बोयपाई, नारान बानसिंह, मदन कांडियांग, रंजन बोयपाई, बानुम सिंह जारिका, महेंद्र जारिका, हरि सिंह जारिका, मांगु बोयपाई, सदन पुरती, मंगल सिंह बोयपाई, कांडे बानसिंह, राकेश बोयपाई, लक्ष्मण बोयपाई, सोमय चाकी, डोरसोना बोयपाई समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने समर्थन किया।

जमीन विवाद में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि एक जून की रात करीब 12.10 बजे गुईगांव निवासी उपमुखिया संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में गांव के ही बीजू चौधरी को मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता बताया गया। संजय बोयपाई और बीजू चौधरी के बीच पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते बीजू चौधरी ने कथित तौर पर सुपारी देकर हत्या करवाई। पुलिस के अनुसार हत्या के लिए टोकलो थाना क्षेत्र के गाजीडीह उंचीबीता गांव के सुरेश सोय, मुफस्सिल थाना के कोटसोना तोडांगसाई के कप्तान होनहागा, चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के हिजिया बांदासाई के गुने हिंदू अंगरिया उर्फ मोटा और कराईकेला थाना क्षेत्र के बुधु बोदरा को सुपारी दी गई थी। मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है।

Read Also: Jamshedpur Rail News: हादसे में मृत टेक्नीशियन का अब तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, नौकरी व मुआवजे की मांग पर जिच बरकरार

Related Articles

Leave a Comment