Home » Chaibasa Sand Trucks Seized : जंगल में छिपाकर रखे गए बालू लदे दो 16 चक्का वाहन जब्त, जांच और कार्रवाई के लिए खनन विभाग को दी गई सूचना

Chaibasa Sand Trucks Seized : जंगल में छिपाकर रखे गए बालू लदे दो 16 चक्का वाहन जब्त, जांच और कार्रवाई के लिए खनन विभाग को दी गई सूचना

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Sand Trucks Seized
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की गोइलकेरा पुलिस ने महादेवशाल के पास जंगल में छिपाकर रखे गए बालू लदे दो वाहनों को जब्त किया है। दोनों 16 चक्का वाहन राउरकेला से बालू लेकर चाईबासा जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में वाहनों को खड़ा रखा गया है और रात में बालू की ढुलाई करने की योजना है।

इसके बाद पुलिस ने देर शाम छापेमारी कर दोनों 16 चक्का वाहनों को जब्त कर लिया। पकड़े गए वाहन (ओडी 14एडी 7563) और (ओडी 14एडी 7541) के चालकों ने चालान प्रस्तुत किया। लेकिन, ये ओडिशा के चालान हैं और जांच में संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहनों को रोका गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद जिला खनन पदाधिकारी को इसकी विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया गया है।

लोगों का कहना है कि यदि चालान और बालू के वैध दस्तावेज हैं तो वाहनों को जंगल में छिपाकर क्यों रखा गया था। वहीं ओडिशा के राउरकेला से बालू के परिवहन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। खनन विभाग की जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Read Also- Gumla Elephant News : गुमला के गांवों में पहुंचा 18 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Related Articles