Home » Sahibganj Wedding Shooting : शादी समारोह में डांस कर रहे युवक को लग गई गोली, मौके पर मौत

Sahibganj Wedding Shooting : शादी समारोह में डांस कर रहे युवक को लग गई गोली, मौके पर मौत

by Birendra Ojha
Sahibganj wedding shooting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात शादी समारोह में तब अफरातफरी मच गई, जब डांस के दौरान फायरिंग हो गई। इस घटना में छोटा पंचगढ़ निवासी 24 वर्षीय गुलशन रिखियासन उर्फ मुंशी की गुरुवार की रात करीब दो बजे गोली लगने से हो गई। गुलशन अपने दोस्त राहुल पासवान के रिसेप्शन में शामिल होने बड़ा पंचगढ़ पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। गोली गुलशन को लग गई। इसके बाद शादी समारोह में मौजूद लोग तुरंत गुलशन को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाने की पुलिस घटनास्थल के साथ-साथ सदर अस्पताल भी पहुंची और मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि गुलशन रिखियासन नामक युवक जमीन का कारोबार भी करता था। इसमें इसके कई साथी भी शामिल थे। पूर्व में कुछ लोगों के साथ विवाद भी चल रहा था। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे जान-बूझकर गोली मारी गई या हर्ष फायरिंग के दौरान गलती से उसे गोली लगी। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गुलशन की शादी मार्च 2024 में ही हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मौत कुछ साल पूर्व हो गई थी।

Read Also- Gumla Elephant News : गुमला के गांवों में पहुंचा 18 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Related Articles