Home » Jamshedpur News : शादी नहीं हुई तो कर लूंगी आत्महत्या, सोनारी की युवती ने प्रेमी संग विवाह कराने की लगाई गुहार

Jamshedpur News : शादी नहीं हुई तो कर लूंगी आत्महत्या, सोनारी की युवती ने प्रेमी संग विवाह कराने की लगाई गुहार

युवती ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं। उसने आरोप लगाया कि परिजनों की असहमति के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
sonari premi ugal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने अपनी शादी कराने की मांग को लेकर प्रशासन और परिजनों से गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताना चाहती है, लेकिन परिवार के लोग उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं।

युवती ने बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते हैं। उसने आरोप लगाया कि परिजनों की असहमति के कारण उनकी शादी नहीं हो पा रही है। युवती ने भावुक होकर कहा कि यदि उनकी शादी नहीं कराई गई तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो सकती है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस सक्रिय हुई और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की है। पुलिस का प्रयास है कि मामले का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से निकाला जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रेमी युगल अपनी शादी को लेकर अड़े हुए हैं और जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

Read also Jamshedpur News: परसूडीह में प्रेमी युगल की शादी के विवाद में दोनों तरफ से FIR दर्ज, आरोपी युवक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment