Home » Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बदले दो पाठ्यक्रमों के नाम, आवेदन शुल्क घटकर 25 रुपये हुआ

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बदले दो पाठ्यक्रमों के नाम, आवेदन शुल्क घटकर 25 रुपये हुआ

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय की नामांकन समिति के निर्णय के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और 2026-29 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 16 जून से 05 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।

by Rajeshwar Pandey
Kolhan University changes course names and reduces application fee to 25 rupees
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय की 44वीं अकादमिक परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप दो व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नाम में परिवर्तन किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रों को नए नाम वाले कोर्स में दाखिला मिलेगा।

कोर्स के बदले नाम

जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज में संचालित “मास कम्युनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन” पाठ्यक्रम का नाम बदलकर “जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन” कर दिया गया है। वहीं “बी.एससी. एनवायरनमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट” पाठ्यक्रम का नाम बदलकर “बी.एससी. एनवायरनमेंटल साइंस” हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पाठ्यक्रमों के नए नाम वर्तमान शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अधिक अनुरूप हैं। इससे विद्यार्थियों को विषयों की स्पष्ट एवं व्यापक पहचान मिलने के साथ उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों में भी लाभ होगा।

16 जून से शुरू होगा नामांकन

कोल्हान विश्वविद्यालय की नामांकन समिति के निर्णय के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम और 2026-29 के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल 16 जून से 05 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।

आवेदन शुल्क में बड़ी कटौती

विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता के निर्देश पर आवेदन शुल्क को 100 रुपये से घटाकर मात्र 25 रुपये कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे कम शुल्क का लाभ उठाते हुए अपनी पसंद के विषय में नामांकन की संभावना बढ़ाने के लिए एक से अधिक महाविद्यालयों में आवेदन करें।

APAAR ID से करें आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे चांसलर पोर्टल पर आवेदन करते समय APAAR ID का उपयोग अवश्य करें, ताकि नाम, लिंग, जन्मतिथि एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण स्वतः सही रूप में दर्ज हों और त्रुटियों की संभावना न्यूनतम रहे। जिन विद्यार्थियों के पास APAAR ID उपलब्ध नहीं है, वे आधार कार्ड के माध्यम से APAAR ID बनाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

Read Also: Chaibasa News: नशा मुक्त झारखंड अभियान का चाईबासा से आगाज, डीसी ने दिलाई शपथ, रैली व रथ रवाना

Related Articles

Leave a Comment