Home » Eastern Railway: बंडामुंडा के पास एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव; दरभंगा का यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी

Eastern Railway: बंडामुंडा के पास एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव; दरभंगा का यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी

बंडामुंडा स्टेशन के पास चलती एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। इसमें दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे एक यात्री घायल हो गया।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा स्टेशन क्षेत्र के पास चलती एक्सप्रेस ट्रेन पर असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। इस हमले में दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

रात 11:30 बजे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे की है। ट्रेन संख्या 17008 दरभंगा-चेर्लापल्ली एक्सप्रेस बंडामुंडा स्टेशन पार कर राउरकेला की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर जनरल कोच में खिड़की के पास बैठे बिहार के दरभंगा निवासी यात्री नीरज कुमार के हाथ में लगा। चोट लगने से उनके हाथ से खून बहने लगा।

रेल मदद से की शिकायत, आरपीएफ ने की तलाश

घायल यात्री ने तुरंत ‘रेल मदद’ प्रणाली पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही बंडामुंडा आरपीएफ के एएसआई एसके सिंह और हेड कांस्टेबल पीके वर्मा टीम के साथ रेलवे फाटक और ‘के’ केबिन क्षेत्र पहुंचे। रात के अंधेरे के कारण मौके से कोई संदिग्ध नहीं मिला। बाद में झारसुगुड़ा स्टेशन पर रेलवे अस्पताल की टीम ने घायल यात्री को प्राथमिक उपचार दिया।

आरोपियों की तलाश तेज

बंडामुंडा आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे प्रशासन ने साफ किया है कि ट्रेनों पर पथराव गंभीर अपराध है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोषियों के पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Read Also: Jamshedpur Muharram: मुहर्रम पर भ्रामक संदेश साझा किया तो होगी कार्रवाई 

Related Articles

Leave a Comment