Home » Seraikela News: कपाली में मवेशियों से भरी पिकअप वैन पकड़ी गई, स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

Seraikela News: कपाली में मवेशियों से भरी पिकअप वैन पकड़ी गई, स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा

इलाके की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से गोवंशीय मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के कुमारगोड़ा में मवेशियों से भरी एक पिकअप वैन पकड़ी गई है। यह पिकअप वैन स्थानीय लोगों ने पकड़ी है। इसके बाद, लोगों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में कई गायों को बांधकर ले जाया जा रहा था।

लोगों की नजर वैन पर पड़ी तो उसे रोका गया। इस पर कई गाएं लदी हुई थीं। धीरे-धीरे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। इलाके के लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह हालात को काबू में किया। पुलिस ने लोगों की मारपीट में घायल हुए चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इलाके की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से गोवंशीय मवेशियों की तस्करी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment