Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, धतकीडीह में JMM लीडर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, धतकीडीह में JMM लीडर ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

इस अवसर पर सरफराज हुसैन ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर पल्स पोलियो
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। इसी क्रम में जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित मदर टेरेसा एडवांस्ड क्लिनिक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सरफराज हुसैन ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दवा पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

इस अवसर पर सरफराज हुसैन ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 0 से 5 वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित नहीं रहना चाहिए। सभी माता-पिता अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और इस जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान के तहत झारखंड के 61.26 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

24 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

अभियान के तहत 28 जून को राज्यभर में 24 हजार से अधिक पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाएं तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने लोगों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।

Read also Polio Free India: भारत में 14 वर्षों से पोलियो का एक भी मामला नहीं आया,पाक में अक्सर मिल रहे केस, रहें सावधान

Related Articles

Leave a Comment