Home » Jamshedpur News: मानगो के दाइगुट्टू नाला से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Jamshedpur News: मानगो के दाइगुट्टू नाला से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

by Mujtaba Haider Rizvi
Daiguttu Nala Body Found Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू नाला से शनिवार को करीब 32 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मानगो थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। माना जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक का शव किसी अन्य स्थान से पानी के तेज बहाव के साथ बहकर दाइगुट्टू नाला तक पहुंचा और वहीं फंस गया। हालांकि, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी शव की तस्वीर भेजी गई है, ताकि उसकी पहचान जल्द से जल्द हो सके।

फिलहाल पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Read Also: Saraikela Drowning: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, डूबने से दो किशोरों की मौत

Related Articles

Leave a Comment