Home » Koderma Accident : कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, दूध टैंकर और ट्रेलर में टक्कर; ड्राइवर खलासी की मौत

Koderma Accident : कोडरमा घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, दूध टैंकर और ट्रेलर में टक्कर; ड्राइवर खलासी की मौत

कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर से दूध टैंकर की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक व उपचालक केबिन में ही फंस गए थे।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा घाटी के मेघातरी क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दूध से लदे टैंकर ने आगे चल रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें टैंकर का चालक और उपचालक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक दूध टैंकर बिहार की ओर जा रहा था। उसके आगे एक ट्रेलर जा रहा था। घाटी में दूध टैंकर ने आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगे से इसके परखच्चे उड़ गए। चालक और उपचालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गए।

बिहार के जमुई जिला के निवासी हैं दोनों मृतक

दोनों की मौत हो गई। उनकी पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडो गांव निवासी सिंटू कुमार और निलेश कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना पाकर कोडरमा थाना की पुलिस घटना स्थल पहुंची।

स्थानीय लोगों की मददे से काफी मशक्कत के बाद गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से केबिन का कुछ हिस्सा काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। फिर उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया। वहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

घटना के बाद सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को हटाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या पर्याप्त दूरी नहीं बनाए रखने के कारण टैंकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गया।

Read Also : Palamu Accident: सड़क किनारे खड़े टेंपो में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल,सड़क जाम

Related Articles

Leave a Comment