
jamshedpur : वर्तमान व्यावसायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी विभाग/डिवीजन तथा उनके अधीन आने वाली सभी सेवाएँ, जिनमें जनरल ऑफिस भी शामिल है, अपना साप्ताहिक अवकाश शनिवार, 11 जुलाई 2026 को मनाएँगे तथा रविवार, 12 जुलाई 2026 को कार्य करेंगे।
सभी विभागाध्यक्षों/डिवीजन प्रमुखों को निर्देश दिया जाता है कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार कॉमन सर्विसेज़ की गतिविधियों का समन्वय करें और आवश्यक निर्देश जारी करें।
इस परिपत्र की प्रतियाँ तथा शिफ्ट परिवर्तन सूचना (Shift Change Notice) नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गई है। इसकी प्रतिलिपि फैक्ट्री निरीक्षक, सर्किल-1, जमशेदपुर उप श्रमायुक्तनजमशेदपुर को भेजी गई है।
शनिवार (11 जुलाई 2026) को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी। रविवार (12 जुलाई 2026) को सभी संबंधित विभागों और जनरल ऑफिस में काम होगा
विभागाध्यक्ष अपनी आवश्यकता के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी और कॉमन सर्विसेज़ का प्रबंध करेंगे। इस संबंध में शिफ्ट बदलने की सूचना नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी।

