
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा ने स्नातकोत्तर PG सत्र 2025–27 के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC की राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP-2020 और झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशों के आलोक में यह संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 20 जुलाई 2026 अपराह्न 5:00 बजे तक कर दी है।
नामांकन से जुड़े मुख्य बिंदु
– ऑनलाइन आवेदन: 24 जून से 20 जुलाई 2026 तक चांसलर पोर्टल http://www.universities.jharkhand.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे।
– पात्रता: FYUGP के तहत 6 सेमेस्टर की बैचलर डिग्री प्राप्त विद्यार्थी PG नामांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
– आवेदन शुल्क: ST/SC वर्ग के लिए ₹150 और Gen/OBC के लिए ₹200 निर्धारित है।
– APAAR ID अनिवार्य: ऑनलाइन आवेदन से पहले APAAR ID बनाना जरूरी है। जिनके पास नहीं है वे DigiLocker के माध्यम से बना सकते हैं। भविष्य में Academic Bank of Credit ABC के लिए भी APAAR ID आवश्यक होगी।
– ऑनलाइन भुगतान आपत्ति निवारण: 21 जुलाई 2026
– मेधा सूची प्रकाशन: 22 जुलाई 2026 अपराह्न 3:00 बजे तक संबंधित महाविद्यालयों की वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर।
– नामांकन: मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 23 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक होगा।
– कक्षाएं प्रारंभ: 5 अगस्त 2026 से।
कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी नामांकन से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते चांसलर पोर्टल पर आवेदन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन सुनिश्चित करें।

