
Jamshedpur news : टाटा स्टील की पहली तिमाही में रिकॉर्ड उत्पादन और बिक्री
Jamshedpur : पहली तिमाही के दौरान 5.82 मिलियन टन क्रूड स्टील उत्पादन और 5.17 मिलियन टन की डिलीवरी । साल-दर-साल क्रूड स्टील प्रोडक्शन में 11% की वृद्धि हुई। प्रमुख क्षेत्रों जैसे ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे कंपनी की बाजार नेतृत्व क्षमता में सुधार हुआ।
Jamshedpur : टाटा स्टील ने वर्ष की प्रथम तिमाही के उत्पादन और बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में टाटा स्टील इंडिया का क्रूड स्टील प्रोडक्शन 5.82 मिलियन टन और डिलीवरी 5.17 मिलियन टन रही। जमशेदपुर और कलिंगनगर प्लांट में ज्यादा प्रोडक्शन के कारण क्रूड स्टील प्रोडक्शन में साल-दर-साल 11% की बढ़ोतरी हुई। घरेलू डिलीवरी में भी साल-दर-साल 11% की बढ़ोतरी हुई। इस तिमाही के लिए घरेलू डिलीवरी की मुख्य बातें ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट्स वर्टिकल ने 0.9 मिलियन टन का अबतक का सबसे अच्छा पहली तिमाही वॉल्यूम हासिल किया। कलिंगनगर की कंटीन्यूअस एनीलिंग और गैल्वनाइजिंग लाइन में लगातार बढ़ोतरी से हाई-एंड प्रोडक्ट्स में साल-दर-साल 20% की वृद्धि हुई, जिससे कंपनी की लीडरशिप की स्थिति और मज़बूत हुई।
अब तक का सबसे अच्छा पहली तिमाही
ब्रांडेड प्रोडक्ट्स और रिटेल वर्टिकल ने 1.7 मिलियन टन का अब तक का सबसे अच्छा पहली तिमाही वॉल्यूम हासिल किया, जिसमें स्थापित ब्रांड का अच्छा प्रदर्शन मुख्य कारण रहा। टाटा टिस्कॉन ने अबतक की सबसे अच्छी पहली तिमाही वॉल्यूम हासिल की और इसमें साल-दर-साल 33% की वृद्धि हुई, जबकि कोल्ड रोल्ड ब्रांड, टाटा स्टीलियम ने साल-दर-साल 41% की मज़बूत वृद्धि दर्ज की। इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और प्रोजेक्ट्स वर्टिकल ने 1.6 मिलियन टन का वॉल्यूम हासिल किया, जिसमें वैल्यू-एडिंग सेगमेंट के प्रदर्शन का योगदान रहा। नए उभरते सेगमेंट जैसे शिप बिल्डिंग, कंटेनर और डेटा सेंटर में ग्राहकों को जोड़ने, मिल की मंज़ूरी और ग्रेड डेवलपमेंट के जरिए कंपनी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। ट्यूब, टिनप्लेट, वायर और कलर सेगमेंट में डाउन स्ट्रीम कारोबार में वृद्धि जारी रही, जिसमें ट्यूब और टिनप्लेट ने अब तक का सबसे अच्छा पहली तिमाही वॉल्यूम हासिल किया। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, टाटा स्टील आशियाना और डीआईजीईसीए से ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू इस तिमाही में 2200 करोड़ रुपये रही, जो साल-दर-साल आधार पर 61% ज्यादा है। पहली तिमाही में टाटा स्टील नीदरलैंड्स का लिक्विड स्टील प्रोडक्शन 1.55 मिलियन टन था और डिलीवरी 1.40 मिलियन टन थी। अप्रैल 2026 में डायरेक्ट शीट प्लांट के बंद होने के कारण प्रोडक्शन और डिलीवरी पर कुछ हद तक असर पड़ा। नीदरलैंड्स को ट्रायल रन करने की मंजूरी स्थानीय पर्यावरण अथॉरिटी ने टाटा स्टील नीदरलैंड्स को ट्रायल रन करने की मंजूरी दे दी है, जो अभी चल रही है। टाटा स्टील यूके खरीदे गए सबस्ट्रेट की डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग के ज़रिए अपने ग्राहकों को सेवा दे रही है। इस तिमाही में डिलीवरी 0.48 मिलियन टन रही। पोर्ट टैलबोट में 3 एमटीपीए इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस लगाने का काम चल रहा है। इस तिमाही में टाटा स्टील थाईलैंड का बिक्री-योग्य स्टील उत्पादन और डिलीवरी 0.33 मिलियन टन रही।

