Home » Jamshedpur Accident: मानगो में महिला की कार डिवाइडर से टकराई, पीछा करने का आरोप; कमलपुर में कारोबारी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

Jamshedpur Accident: मानगो में महिला की कार डिवाइडर से टकराई, पीछा करने का आरोप; कमलपुर में कारोबारी गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तार

दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक कार के पीछे लग गए। युवकों ने कई बार कार रोकने का प्रयास किया और खिड़कियों पर भी दस्तक दी।

by Mujtaba Haider Rizvi
मानगो कार जमशेदपुर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के सामने एक महिला की कार डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में कई बार वाहन रोकने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गईं और हादसा हो गया। वहीं, दूसरी ओर कमलपुर पुलिस ने आठ वर्ष पुराने रुपये के लेनदेन से जुड़े मामले में एक कारोबारी को गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी महिला एक कार ट्रेनर के साथ ड्राइविंग सीख रही थीं। दोनों वेव इंटरनेशनल की ओर से पारडीह की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक उनकी कार के पीछे लग गए। महिला और कार ट्रेनर का आरोप है कि युवकों ने कई बार कार रोकने का प्रयास किया और खिड़कियों पर भी दस्तक दी।

लगातार पीछा किए जाने से महिला घबरा गईं और कार से नियंत्रण खो बैठीं। इसके बाद कार डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। भीड़ एकत्र होते ही आरोपित युवक वहां से फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवकों ने कार का पीछा क्यों किया। मामले की जांच मानगो पुलिस कर रही है और जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

कमलपुर में आठ साल पुराना था लेनदेन का विवाद

कमलपुर में कारोबारी गिरफ्तार (2)

कमलपुर में कारोबारी गिरफ्तार (2)

कमलपुर थाना क्षेत्र के काटिन बाजार (बांध मौजा) निवासी व्यवसायी श्रवण कुमार अग्रवाल उर्फ कालू अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, करीब आठ वर्ष पुराने रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद में उनके खिलाफ न्यायालय में मामला दर्ज था। इस मामले में न्यायिक दंडाधिकारी अपर्णा कुमारी की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ था।

कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए श्रवण कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कांड संख्या सी-13134/18 में जारी गैर-जमानती वारंट के तहत की गई।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर में नहीं रुक रहीं आपराधिक घटनाएं, सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से हमला, साकची में मिले शव की हुई पहचान

Related Articles

Leave a Comment