Home » Chaibasa news : शहरी क्षेत्र में परिचालन के लिए टोटो का होगा निबंधन, मंगला हाट, कचहरी तालाब व सिंघाड़ा गली का होगा सौंदर्यीकरण

Chaibasa news : शहरी क्षेत्र में परिचालन के लिए टोटो का होगा निबंधन, मंगला हाट, कचहरी तालाब व सिंघाड़ा गली का होगा सौंदर्यीकरण

चाईबासा नगर परिषद के सभागार हुई बोर्ड की मासिक बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : नगर परिषद चाईबासा के सभागार में बुधवार को बोर्ड की मासिक बैठक नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सभी वार्ड पार्षदों ने बारी-बारी से अपने लिखित प्रस्ताव समर्पित किए एवं पूर्व की समर्पित प्रस्तावों पर कृत कार्रवाई के आलोक में चर्चा कर पूर्व के कार्यवाही प्रतिवेदन की संपुष्टि की गई। इसके बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के प्रगति पर चर्चा की गई तथा कार्य कर रहे एजेंसी के भुगतान संबंधी समस्या के निराकरण होने की सूचना दी गई। शहरी क्षेत्र में परिवहन एवं अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाये जा रहे इलेक्ट्रिक एवं बैटरी चालित वाहनों के निबंधन पर चर्चा की गई एवं सर्वसम्मिति से शहरी क्षेत्र में टोटो परिचालन हेतु निबंधन के संबंध में बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मंगला हाट, कचहरी तालाब एवं सिंघाड़ा गली के सौंदर्यीकरण करने के प्रस्ताव पर चर्चा के उपरांत टी बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गई।

 

शहर में एसआईआर की धीमी प्रगति पर एसडीओ व सीओ ने जताया असंतोष

 

नगर विकास आवास विभाग के हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी में कुछ वाहनों यथा जेसीबी छोटा एवं बड़ा, ट्रक माउंटेड स्काइ लिफ्टर, ड्रेनेज सक्शन मशीन, ट्रैक्टर, मिनी हॉपर टीपर, थर्मल फागिंग मशीन, स्कीड लोडर तथा ट्रॉली के साथ ई रिक्शा की उपलब्धता एवं खरीद हेतु सहमति प्रदान की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू ने वित्तीय वर्ष2026-27 की आयुर्वेद की विवरणी तथा मध्यवर उपलब्ध राशि का प्रतिवेदन बोर्ड को उपलब्ध कराया।

अंत में सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के द्वारा वर्तमान समय में किए जा रहे एसआईआर की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी वार्ड पार्षदों से अपने एरिया के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए इस कार्य में प्रगति लाने का अनुरोध किया। अंत में नप उपाध्यक्ष विकास शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोर्ड की मासिक बैठक समाप्त हुई।

Related Articles

Leave a Comment