Home » Ranchi Murder : रांची में सुबह-सुबह सनसनी, घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi Murder : रांची में सुबह-सुबह सनसनी, घर में घुसकर व्यक्ति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by Rakesh Pandey
chaibasa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहाटोली में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है, जबकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना कोकर में डॉन बॉस्को स्कूल के सामने स्थित खोरहाटोली में हुई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय बदमाश घर में घुस गए और रमेश ठाकुर पर धारदार हथियार से कई वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना अचानक हुआ कि आसपास के लोगों को भी संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

हत्या के कारणों की जांच जारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इसके साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सकेगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Read Also- Jamshedpur news : टाटा स्टील करेगी 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश, शहर में बनेगा एक मिलियन टन क्षमता वाला प्लांट

Related Articles

Leave a Comment