Home » Palamu News : पलामू में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

Palamu News : पलामू में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

by Rakesh Pandey
Palamu News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पांकी प्रखंड की माड़न पंचायत अंतर्गत पुरुषोत्तमपुर गांव में मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में गांव की एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

पुरुषोत्तमपुर गांव में वज्रपात से पिता-पुत्र की मौत

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बालमुकुंद यादव और उनके पुत्र दिलीप यादव के रूप में हुई है। ये लोग पुरुषोत्तमपुर गांव के रहने वाले हैं। शाम को किसी काम से तेतराई गए थे और रात में बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से पिता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने के बाद पांकी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाया। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वज्रपात की दूसरी घटना में महिला घायल

इसी गांव में वज्रपात (ठनका) की एक अन्य घटना में अनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला को तत्काल पांकी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश और तेज गर्जना के दौरान क्षेत्र में लगातार आकाशीय बिजली गिर रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

Read Also- Jharkhand Monsoon Update : झारखंड में दो दिन कमजोर रहेगा मानसून, 24 जुलाई से फिर होगी झमाझम बारिश; मौसम विभाग का नया अपडेट

Related Articles

Leave a Comment