Home » West singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में मनाया गया गृह प्रवेश दिवस, उपायुक्त ने दो परिवारों को सौंपा नया आशियाना

West singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में मनाया गया गृह प्रवेश दिवस, उपायुक्त ने दो परिवारों को सौंपा नया आशियाना

अबुआ आवास योजना के लाभुकों को मिला पक्का मकान, उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर देने की मुहिम जिले में तेज है। इसी कड़ी में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा गृह प्रवेश दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने भारी बारिश के बीच जिले के सुदूर क्षेत्रों में पहुंचकर दो लाभुकों को नए घर में प्रवेश कराया।

दो गांवों में हुआ गृह प्रवेश

उपायुक्त ने सबसे पहले टोंटो प्रखंड के सिरिंगसिया पंचायत अंतर्गत सागरकट्टा गांव पहुंचकर लाभुक कोमचोंग सुरीन के नव निर्मित आवास का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद वे कोंदवा पंचायत के दोकट्टा गांव गए और वहां लाभुक जुली देवी को नए घर की चाबी सौंपी। नए घर में प्रवेश के दौरान उपायुक्त ने दोनों परिवारों को बधाई दी।

अबुआ आवास योजना के जरिए यह सपना अब बन रहा हकीकत : उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना गरीब और वंचित परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में बड़ा कदम है। अपना पक्का मकान हर परिवार का सपना होता है। अबुआ आवास योजना के जरिए यह सपना अब हकीकत बन रहा है। उन्होंने लाभुकों से अपील की कि वे घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें, नियमित रख-रखाव करें और घर के आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं।

उपहार में मिला प्रेशर कुकर

गृह प्रवेश के बाद उपायुक्त ने दोनों लाभुकों को प्रेशर कुकर भेंट किया और उनके परिवार के सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। नया घर मिलने पर लाभुकों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार माना। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल गया है, जिससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी लाभुकों को शुभकामनाएं दीं और अन्य पात्र लोगों से योजना का लाभ लेकर समय पर आवास निर्माण पूरा करने की अपील की।

Read Also West singhbhum News : आनंदपुर के पहाड़डीहा में अज्ञात बीमारी से दो बच्चियों की मौत, गांव में दहशत

Related Articles