Home » Palamu News : ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से धनबाद जा रहे मजदूर की मौत, एमएमसीएच पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

Palamu News : ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से धनबाद जा रहे मजदूर की मौत, एमएमसीएच पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

by Rakesh Pandey
in seraikela gamhariya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्व मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अशोक राम के पुत्र मिथिलेश कुमार (35) की ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल जाने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करने धनबाद जा रहा था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

परिजनों ने बताया कि मिथिलेश कुमार मंगलवार को बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वह बीडीएम पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी थाना को दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेल पुलिस बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंची और घायल मिथिलेश कुमार को इलाज के लिए बरवाडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया। हालांकि, एमएमसीएच पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल की पुलिस चौकी में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। मिथिलेश कुमार की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के लोग उसके मजदूरी कर घर चलाने की बात बताते हुए गहरे सदमे में हैं।

Read Also- NH-143 Truck Fire : NH-143 पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, समय रहते पाया गया काबू

Related Articles

Leave a Comment