Home » Jamshedpur Mobile Snatching : जमशेदपुर में ट्यूशन से लौट रहे छात्र से दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Jamshedpur Mobile Snatching : जमशेदपुर में ट्यूशन से लौट रहे छात्र से दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

छात्र ट्यूशन समाप्त कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और अचानक मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार से भाग निकले।

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera Chain Snatching
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबाशा में दिनदहाड़े एक छात्र से मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई है। ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रहे छात्र को दो बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और झपट्टा मारकर उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, छात्र ट्यूशन समाप्त कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और अचानक मोबाइल छीनकर तेज रफ्तार से भाग निकले। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि छात्र बदमाशों का पीछा भी नहीं कर सका।

घटना के बाद छात्र ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला सीतारामडेरा थाना पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

Read also Seraikela Firing : होटल संचालक को गोली मारे जाने के मामले में भाजपा नेता समेत 9 पर हत्या के प्रयास का केस

Related Articles

Leave a Comment