Home » jamshedpur News : रंगमंच 2026 का आगाज, 1200 विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा प्रदर्शन

jamshedpur News : रंगमंच 2026 का आगाज, 1200 विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा प्रदर्शन

'विवेकचूड़ामणि' का उल्लेख कर विद्यार्थियों को दिया प्रेरक संदेश       

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

jamshedpur : टेल्को वैली व्यू स्कूल के वार्षिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कला महोत्सव ‘रंगमंच 2026’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन डीबीएमएस बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के चेयरमैन (वित्त) डॉ. बी. चंद्रशेखर ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने शिक्षा के साथ रचनात्मकता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सृजनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।

आदि शंकराचार्य के विचारों से विद्यार्थियों को किया प्रेरित

अपने संबोधन में डॉ. बी. चंद्रशेखर ने आदि शंकराचार्य की प्रसिद्ध कृति ‘विवेकचूड़ामणि’ का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को मानव जीवन की महत्ता समझने, शिक्षकों से सतत सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक का निर्माण भी है।

समग्र शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता

विद्यालय की प्राचार्य मिक्की सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर, टीआरएफ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक यूके. सिंह, टीआरएफ लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य तथा विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

दो दिनों तक चलेगा प्रतिभाओं का महोत्सव

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेके. पाण्डेय ने बताया कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आयोजित रंगमंच 2026 31 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लगभग 1200 विद्यार्थी परिधेय कला, रंगोली, चित्रकला, हस्तकला तथा अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
रंगारंग उद्घाटन समारोह में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर में रचनात्मकता, संस्कृति और कला का उत्सव पूरे उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ।

Related Articles

Leave a Comment