Home » East Singhbhum News : पूर्वी सिंहभूम जिले के 46 हाईस्कूल बने प्लस टू, 15 मवि से उवि में उतक्रमित हाेंगे

East Singhbhum News : पूर्वी सिंहभूम जिले के 46 हाईस्कूल बने प्लस टू, 15 मवि से उवि में उतक्रमित हाेंगे

East Singhbhum News : अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिले शुरू हो जाएंगे

by Anurag Ranjan
East Singhbhum 46 High Schools Upgraded to Plus Two
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई समाप्त होने के बाद छात्रों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की योजना के तहत जिले के 46 उच्च विद्यालयों (हाई स्कूलों) को अपग्रेड कर प्लस टू (+2) विद्यालय का दर्जा देने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

अगले शैक्षणिक सत्र से इन स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिले शुरू हो जाएंगे। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्थापना समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर संशोधन के बाद समिति ने 46 हाई स्कूलों को +2, 15 मध्य विद्यालयों को हाई स्कूल और 2 प्राथमिक विद्यालयों को मध्य विद्यालय में उत्क्रमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशु कुमारी और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) जूही रानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नए +2 स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति और जरूरी संसाधन चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे।

अपग्रेडेशन से मिलेंगे 4 बड़े फायदे

  • ग्रामीण व दूरदराज के छात्रों को इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए अब शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
  • स्थानीय स्तर पर ही +2 की सुविधा मिलने से खासतौर पर छात्राओं के बीच पढ़ाई छोड़ने की दर में भारी गिरावट आएगी।
  • डिग्री कॉलेजों से इंटर हटने के बाद पैदा हुई सीटों की समस्या हल होगी और नामांकन आसान बनेगा।
  • जिले में +2 स्कूलों की संख्या बढ़कर लगभग 100 हो जाएगी, जिससे माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

किस स्तर पर कितने स्कूल हुए अपग्रेड

  • हाई स्कूल से +2 विद्यालय: 46
  • मिडिल स्कूल से हाई स्कूल: 15
  • प्राइमरी से मिडिल स्कूल: 02
  • जिले में +2 स्कूलों की कुल संख्या: 100 (प्रस्ताव लागू होने के बाद)

Read Also:  The Photon News Exclusive : ABVP के पूर्व संगठन मंत्री के FB पोस्ट से उबाल, कमेंट में याज्ञवल्क्य को लेकर पूछा सवाल : Durgesh Kumar Facebook Post

Related Articles

Leave a Comment