Home » West Singhbhum News : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम के स्कूलों में काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

West Singhbhum News : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के आह्वान पर पश्चिमी सिंहभूम के स्कूलों में काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

MACP का लाभ नहीं देने पर शिक्षकों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ JPSS के राज्यव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के 100 से अधिक सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों ने काला बिल्ला आंदोलन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह प्रदर्शन पूरे राज्य के 24 जिलों में एक साथ किया गया। शिक्षकों ने कक्षा में नियमित पढ़ाई जारी रखते हुए काली पट्टी बांधकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।

MACP लागू करने की मांग को लेकर विरोध

यह सांकेतिक आंदोलन Modified Assured Career Progression – MACP का लाभ शिक्षकों को नहीं दिए जाने के विरोध में किया गया। शिक्षक संघ का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

पश्चिमी सिंहभूम में हेमनाथ मिश्रा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

जिले में इस आंदोलन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष हेमनाथ मिश्रा, जिला सचिव शिव शंकर मंडल और संगठन मंत्री त्रिलोचन साहू ने किया। जिले के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षक काला बिल्ला लगाकर MACP के समर्थन में एकजुट दिखे।

MACP शिक्षकों का वैधानिक अधिकार

जिला अध्यक्ष हेमनाथ मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समुदाय अपनी जायज मांगों को लंबे समय से अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से सरकार के सामने रख रहा है। MACP शिक्षकों का अधिकार है और सरकार को इस पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।उन्होंने आंदोलन में भाग लेने वाले सभी शिक्षकों, खासकर प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों का आभार जताया। साथ ही JPSS की प्रांतीय टीम को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इस आंदोलन का आह्वान और मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिले भर के शिक्षकों की एकजुटता से साफ है कि MACP को लेकर शिक्षक पूरी तरह एक हैं।

सरकार से की मांग, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि शिक्षकों के संवैधानिक, वैधानिक और आर्थिक अधिकारों का सम्मान करते हुए MACP को तुरंत लागू किया जाए। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो JPSS चरणबद्ध और व्यापक आंदोलन और तेज करेगा। शिक्षकों ने नारे लगाए – “शिक्षक एकता जिंदाबाद, शिक्षक सम्मान हमारा अधिकार, MACP हमारा वैधानिक अधिकार”।

Read Also Chaibasa News : सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : मंत्री

Related Articles

Leave a Comment