Home » Jamshedpur News : बढ़ोतरी की राशि नहीं मिलने पर कन्वाई चालकों ने दो घंटे रोकी बुकिंग

Jamshedpur News : बढ़ोतरी की राशि नहीं मिलने पर कन्वाई चालकों ने दो घंटे रोकी बुकिंग

मेडिकल बिल के भुगतान में देरी का भी उठा मुद्दा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ऑल इंडिया कन्वाई चालक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि लिस्टेड कन्वाई चालकों के बैंक खातों में वेतन बढ़ोतरी की राशि अब तक नहीं पहुंची है। इस संबंध में जब टीटीसीए के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण सोमवार को कन्वाई चालकों ने करीब दो घंटे तक बुकिंग का काम रोक दिया।

मेडिकल बिल के भुगतान का मामला भी उठा

संघ की ओर से कहा गया कि कन्वाई चालकों के मेडिकल बिल का भुगतान भी पिछले दो महीने से नहीं किया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी की राशि और मेडिकल बिल के भुगतान को लेकर चालकों में नाराजगी है। संघ ने दोनों मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

दो दिन में राशि भेजने का मौखिक आश्वासन

मान्यता प्राप्त यूनियन ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जयनारायण सिंह ने कहा कि दोनों समस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर बैठक रखी गई है। बैठक में समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मौखिक रूप से बताया कि लिस्टेड कन्वाई चालकों के बैंक खातों में वेतन बढ़ोतरी की राशि दो दिनों के भीतर भेजे जाने की संभावना है।
ऑल इंडिया कन्वाई चालक संघ के महामंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि चालकों की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर संघ आगे की रणनीति तय करेगा ।

जल्द हो चालकों का मेडिकल बिल का भुगतान

ऑल इंडिया कनवाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जय नारायण सिंह उर्फ़ साधू सिंह ने कहा है कि चालकों का लंबित मेडिकल बिल का भुगतान अति शीघ्र होना चाहिए। समय रहते इस बिल का भुगतान नहीं हुआ तो कभी भी आंदोलन का शंखनाद किया जा सकता है।

Related Articles