Home » Palamu News: गांवों को सशक्त बनाना और गरीबी दूर करना पहली प्राथमिकता,वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में की कई घोषणाएं

Palamu News: गांवों को सशक्त बनाना और गरीबी दूर करना पहली प्राथमिकता,वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पलामू में की कई घोषणाएं

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू की गरीबी को करीब से देखा है, ग्रामीण विकास पर सरकार का फोकस है। राज्य में अपराध बर्दाश्त नहीं होगा।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मेदिनीनगर के पुलिस स्टेडियम में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने पलामू के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार का दृष्टिकोण साझा किया।

ग्रामीण विकास पर जोर

वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने 50 साल के राजनीतिक सफर में पलामू की गरीबी और ग्रामीणों की तकलीफों को बहुत करीब से महसूस किया है। इसलिए हेमंत सरकार का पूरा ध्यान पलामू के ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने पर है।

स्वास्थ्य, शिक्षा, अबुआ आवास, पीएम जनमन और कृषि-पशुपालन जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है, जो राज्य की विकास दर बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है।

अपराध और उग्रवाद पर कड़ा संदेश

उग्रवाद पर लगाम कसने के लिए उन्होंने पुलिस बल की सराहना की। साथ ही चेतावनी दी कि ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, शांति भंग करने वाले किसी भी अपराधी या उग्रवादी तत्व को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से अटकी पांकी की अमानत सिंचाई योजना को दोबारा शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है, जिससे पलामू के कई प्रखंडों के किसानों को सीधा फायदा होगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय, डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डीआईजी किशोर कौशल, एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Read Also: Chaibasa News: जगन्नाथपुर और नोवामुंडी में विधायक सोनाराम सिंकु ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रध्वज को दी सलामी 

Related Articles