Home » Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भव्य रुद्राभिषेक, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भव्य रुद्राभिषेक, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

सावन की तीसरी सोमवारी पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन, गायक आर्यन बाबू की प्रस्तुति ने बांधा समां

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्वान पंडितों के समूह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया। घी, धूप और अगरबत्ती की सुगंध तथा मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन की पूरी टीम ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

नवग्रह पूजन के साथ हुआ भगवान शिव का अभिषेक

रुद्राभिषेक के दौरान नवग्रहों के पूजन के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने भगवान शिव का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

पूजन कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने हिस्सा लिया। रुद्राभिषेक के बाद आयोजित भजन संध्या ने कार्यक्रम में भक्ति और मनोरंजन का रंग भर दिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे श्रोता

भजन संध्या में गायक सह बाल अभिनेता आर्यन बाबू ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब झुमाया। उनके गीतों पर दर्शक देर तक थिरकते रहे। आर्यन ने भोजपुरी और भक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ‘गांजा पीके गाड़ी जन चलइह अ ऐ, मोर ड्राइव सजनवा…’, ‘पिया ड्राइव हो धक-धक करऽता करेज…’, ‘गाड़ी ले के बढ़िया से जइहअ हो…’ और ‘ये गणेश के पापा…’ जैसे गीतों पर श्रोताओं ने जमकर आनंद लिया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

आर्यन ने यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन की पूरी टीम को मंच पर आमंत्रित किया और उनके साथ नृत्य भी किया। अध्यक्ष और महामंत्री ने आर्यन की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

साढ़े 12 साल की उम्र में गायकी और अभिनय में पहचान

गौरतलब है कि महज साढ़े 12 वर्ष की उम्र में आर्यन बाबू गायकी और अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं। वे अपने पिता सौरव पाठक के साथ टेल्को लेबर ब्यूरो स्थित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में प्रस्तुति देने पहुंचे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरा से आए गायक सुभाष राय की प्रस्तुति से हुआ। उन्होंने प्रथम गुरु वंदना, आदि गणेश और ‘सुमिरा मां शारदे, मेरे कंठ में करो प्रवेश’ की प्रस्तुति देकर भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद देर शाम तक भजन और धार्मिक गीतों का कार्यक्रम चलता रहा।

शहर के कई गणमान्य लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के एससीएम हेड आलोक कुमार, जीएम गुलाम मंडल, जीएम युवराज संधु, जीएम एके दास, जीएम मनीष कुमार, पीके सिंह, जे. दास, कमल घोष, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, राणा सिंह, आनंद वर्धन, प्रशांत सिंह, एसके सिंह, चंदेश्वर खां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक पूर्णिमा दास, केशवमणि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सौरव तिवारी, पूर्व पार्षद किशोर यादव, पार्षद डॉ. परितोष सिंह, विहिप नेता हरेराम ओझा, भाजपा नेता विनोद सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पूर्व पार्षद गणेश सुलंकी, इंटक नेता राकेश्वर पांडेय, शंभू सिंह, नट्टू झा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, कौशल सिंह, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व पार्षद सुनीता शाह, भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, इंटक नेता रघुनाथ पांडेय, बंटी सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण सिंह, जय प्रकाश राय, रतन महतो, डॉ. संजय कुमार, कांग्रेस नेता जिम्मी भास्कर, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, प्रदीप भोजपुरिया, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव और डॉ. अरुणिमा वर्मा समेत शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment