Home » Jamshedpur News : टाटा पावर जोजोबेरा ने शुरू की ‘आरोग्य’ मोबाइल मेडिकल यूनिट

Jamshedpur News : टाटा पावर जोजोबेरा ने शुरू की ‘आरोग्य’ मोबाइल मेडिकल यूनिट

जोजोबेरा की सीएसआर टीम समुदायों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कराएगी उपलब्ध

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, जोजोबेरा की सीएसआर टीम ने समुदायों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘आरोग्य–मोबाइल मेडिकल यूनिट’ का शुभारंभ किया। अथर्व हेल्थ केयर के माध्यम से संचालित इस पहल को पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन कार्यालय का सहयोग प्राप्त है।

12 चिन्हित क्षेत्रों में पहुंचेगी मेडिकल यूनिट

‘आरोग्य’ मोबाइल मेडिकल यूनिट जोजोबेरा स्थित IEL/टाटा पावर प्लांट के आसपास के 12 चिन्हित स्थानों पर निर्धारित समय-सारणी के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यूनिट में डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट और आवश्यक दवाओं की व्यवस्था रहेगी। इसके माध्यम से लोगों को प्राथमिक उपचार, चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उनके घर के नजदीक ही मिल सकेंगी।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मिलेगा लाभ

टाटा पावर की इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना है, जहां लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी अस्पताल तक जाना पड़ता है। मोबाइल यूनिट से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों समेत जरूरतमंद लोगों को समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के साथ साझेदारी पर जोर

शुभारंभ समारोह में पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और डॉ. रंजीत पंडा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्वास्थ्य तंत्र के साथ इस तरह की साझेदारी से दूरदराज और जरूरतमंद आबादी तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।

‘समुदाय की जीवन गुणवत्ता सुधारना भी लक्ष्य’

जगमीत सिंह सिद्धू, चीफ–ईस्टर्न रीजन (जनरल), जोजोबेरा एवं सीईओ–IEL ने कहा कि टाटा पावर का उद्देश्य केवल बिजली उत्पादन और आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि समुदाय के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना भी कंपनी की प्राथमिकता है। स्वस्थ और सक्षम समुदाय के निर्माण में ऐसी पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर कुंदन कुमार, चीफ–O&M, जोजोबेरा, डॉ. पंकज सिंह, कॉरपोरेट अफेयर्स से राकेश रंजन, अथर्व हेल्थ केयर के संचालक पंकज सिंह सहित कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

‘स्वस्थ समुदाय ही सशक्त राष्ट्र की नींव’

टाटा पावर के सीएसआर हेड मृत्युंजय राय ने कहा कि ‘आरोग्य–मोबाइल मेडिकल यूनिट’ कंपनी की सामुदायिक कल्याण, सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं, समावेशी विकास और ‘Neighbour of Choice’ बनने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कंपनी का मानना है कि स्वस्थ समुदाय ही सशक्त राष्ट्र की नींव है। ‘आरोग्य’ के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास इसी सोच को आगे बढ़ाता है।

Related Articles

Leave a Comment