
Ghatshila: सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 के तीसरे दिन नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए जुंबा अभ्यास एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुंबा सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इसका भरपूर आनंद उठाया।
जुंबा कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुंबा शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में भी सहायक है। नियमित जुंबा अभ्यास से शरीर में सक्रियता बढ़ती है तथा स्टैमिना और लचीलापन बेहतर करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि महिला-पुरुष और लड़के-लड़कियां सभी इसे आसानी से कर सकते हैं।
वहीं, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स विभाग के सहायक प्राध्यापक सुहास कुमार होरे के निर्देशन में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को अपनी पसंद के अनुसार पेंटिंग की थीम चुनने की स्वतंत्रता दी गई थी। कुछ विद्यार्थियों ने समूह में, जबकि कुछ ने व्यक्तिगत रूप से प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पापिया, मनीषा, शाहिद और रंजीता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएफए एवं बी.फार्म प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं अमृता और वर्षा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं इतिहास प्रतिष्ठा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मनासी हेंब्रम तीसरे स्थान पर रहीं।


